फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे रामनगर वाराणसी स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बालिका घर के पास में स्थित एक दुकान से सामान खरीदने गई थी। उस वक्त दुकानदार का एक 16 वर्षीय बेटा दुकान पर बैठा था। वह बालिका को बहला फुसलाकर घर के अंदर ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका ने शोर मचाया तो वह उसे छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर बालिका ने अपनी मां से घटना के बारे में बताया। पीड़ित बालिका को लेकर मां गौराबादशाहपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर रामबहादुर चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग है इस नाते उसे रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें