फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्रधान की मौत, पूर्व प्रधान गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ग्राम प्रधान की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पूर्व प्रधान गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिस कार से टक्कर हुई, वह गांव के ही एक शख्स की है। गुस्साए ग्रामीणों ने जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम प्रधान संघ ने थाने पहुंचकर हंगामा मचाया। कार चालक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। एएसपी सिटी, सीओ शाहगंज ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मखदूमपुर गांव के प्रधान तबरेज आलम और गांव के पूर्व प्रधान राकेश वर्मा शुक्रवार को बाइक से पटैला बाजार से गांव लौट रहे थे। बाइक तबरेज चला रहे थे, जबकि राकेश पीछे बैठे थे। ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज के पास अचानक सामने से आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल खुटहन सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही तबरेज आलम की मौत हो गई। राकेश के पैर में गंभीर चोट आई है। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका कहना था कि कार चालक की प्रधान से कई वर्षों से रंजिश चली आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संघ की ब्लाक अध्यक्ष द्रौपदी देवी के प्रतिनिधि राजन मिश्र के नेतृत्व में कई गांवों के प्रधान थाने पर पहुंच गए और कार चालक पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे सहित सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई। एएसपी ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें