फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपित मां और दो बेटियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के रीठी गडरहा में बुधवार को युवक पर अवैध तमंचे से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी मां व दो बेटियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रीठी गडरहा गांव के जितेंद्र यादव की बुधवार शाम को पड़ोस के अभिषेक यादव दो साथियों के साथ घर पर चढ़कर अवैध तमंचे से पेट में सटाकर गोली मार दी। बीच बचाव करने आई उनकी भाभी रेखा देवी को भी मारा पीटा। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीडि़त जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस अभिषेक उनकी मां शीला देवी व दो बहनों कविता व बबिता और 3 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पविार की सुबह साढ़े नौ बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश चौहान व वंदना सिंह के साथ गडरहा पुल के पास पहुंच गए। जहां कही जाने की फिराक में बैठी शीला देवी व उनकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के पश्चात जेल भेज दिया। पुलिस अभी इस मामले के मुख्य आरोपित अभिषेक व उनके साथियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें