फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: कैबिनेट मंत्री बनकर एसओ को फोन करने वाला गिरफ्तार, इस मामले में समाधान के लिए बना रहा था दबाव

Fri, 14 Jul 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के तराव गांव निवासी एक व्यक्ति ने भूमि विवाद का समाधान निकालने को लेकर थानाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री बनकर फोन किया।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
थानाध्यक्ष को फोन करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के तराव गांव निवासी एक व्यक्ति के भूमि विवाद का समाधान निकालने को लेकर थानाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बनकर फोन करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेनदेन में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामगढ़ गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा है। मामला थाने आया। पुलिस मामले की छानबीन कर समाधान निकालने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच तराव गांव निवासी गोविंद ने खुद को मंत्री अनिल राजभर बताकर थानाध्यक्ष को फोन किया। फिर इसी मामले में कई बार फोन करने पर शंका हुई।

इस पर फोन नंबर व अन्य माध्यमों से तहकीकात की गई तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इसी मामले में दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने अनिल राजभर बनकर जमीन के मामले में फोन किया था। इस मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें