मुंगराबादशाहपुर में आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है। आरोप है कि वह लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता था। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी टीपू दादा ने 27 सितंबर को एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसमें उन्होंने एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी थी। पोस्ट देखकर रविवार की शाम थाने पहुंचे लोगों ने टीपू दादा के खिलाफ थानाध्यक्ष केके सिंह को तहरीर दी। मौके पर मौजूद सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने भी मामले को संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सपा नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ की तहरीर पर धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले टीपू दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत सीओ मछलीशहर का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।