फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जौनपुर में एसपी की बड़ी कार्रवाई, रात में सोते हुए मिले चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर; मचा हड़कंप

Mon, 29 Sep 2025 11:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले के एसपी डॉ. कौस्तुभ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने पर मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ केराकत की सूचना पर एसपी ने ये कार्रवाई की। 
विज्ञापन
एसपी डॉ. कौस्तुभ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। वह गश्त पर न जाकर सो रहे थे। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सीओ केराकत अजीत कुमार रजक रात में एसपी के निर्देश पर चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां मुफ्तीगंज चौकी पर चौकी इंचार्ज मुफ्तीगंज सुनील कुमार रात्रि गश्त न कर चौकी पर आराम करते हुए मिले। सीओ अजीत रजक ने फटकार लगाते हुए इस लापरवाही की जानकारी तत्काल एसपी डॉ.  कौस्तुभ को फोन के जरिये दी। 

एसपी ने देर रात में ही केराकत थाना क्षेत्र के अंर्तगत मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि अभी तक इस चौकी पर किसी नए चौकी इंचार्ज की तैनाती नहीं की गई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau Crime: गौ- तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; दो तस्कर गिरफ्तार  
विज्ञापन


सीओ केराकत ने बताया कि रात्रि के निरीक्षण के दौरान मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार रात्रि में क्षेत्र में गश्त न कर चौकी पर मौजूद मिले। इस लापरवाही को एसपी को रात्रि में ही अवगत कराया गया। जिस पर एसपी ने चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें