जौनपुर। दीवानी न्यायालय जौनपुर के अधिवक्ता लंबे प्रसाद पांडेय पर 14 मई को 8:30 बजे सुबह घर से कोर्ट आते समय इंग्लिश क्लब के पास हुए हुए जानलेवा हमले के मामले में लाइन बाजार पुलिस ने हमले का षड्यंत्र रचने वाले अतुल कुमार कनौजिया निवासी रुधौली खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। बाद में षड्यंत्र की धारा की बढ़ोतरी की गई। अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय निवासी भारती नगर गंगा पट्टी लाइन बाजार ने थाना लाइन बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराया था। सुबह 8:30 बजे वह अपने कमरे से सिविल कोर्ट जाने के लिए बाइक से निकला जब इंग्लिश क्लब की तरफ बढ़ा तभी बाइक से आए तीन अज्ञात लोग उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिए और गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से राड से सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें पहुंचाए, जिससे उसका सिर फट गया व लहूलुहान होकर मूर्छित हो गया। हमलावर पीली कोठी की तरफ भाग गए। अन्य अधिवक्ताओं के सहयोग से अधिवक्ता को लाइन बाजार थाना लाया गया।