फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शारीरिक संबंध बनाओ या ढाई लाख दो, नहीं तो वीडियो होगा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के एक ग्रामीण बाजार की युवती से उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने फोन कर कहा कि शारीरिक संबंध बनाओ या ढाई लाख रुपये दो, नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। बार-बार दबाव बनाने और बदनामी से डरी युवती ने दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती की प्रयागराज कमिश्नरेट के थाना बारा अंतर्गत कौझियारा कुबुद्दी गांव निवासी संदीप कुमार से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। युवती के अनुसार लगभग छह महीने पूर्व से युवक से इंस्टाग्राम पर चैटिंग होती थी। चैटिंग और वीडियो कॉलिंग का फायदा उठाकर युवक ने गलत तरीके से गंदा वीडियो बना लिया। उसके बाद युवक संदीप युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर ढ़ाई लाख रुपये की मांग की। युवती का आरोप है कि न देने पर वीडियो परिजनों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। घटना से परेशान युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने कहा कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें