फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: व्हाट्सएप ग्रुप से छवि धूमिल करने का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के एक अधिवक्ता ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और सदस्यों पर उनकी छवि धूमिल करने, फर्जी शिकायतें वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता निजामुद्दीन अंसारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मदरसा जामा मस्जिद गौसुल आजम चिराग रब्बानी चंदवक नामक व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन शमीम व अन्य सह-एडमिन जमील, नसीम, मोनू उर्फ इमलाख, आशिफ और महताब ने फर्जी शिकायत तैयार कर उसे मोबाइल पर वायरल किया। इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। आरोप लगाया कि इस कृत्य से न्यायालय की अवमानना भी हुई है। मामले में प्रार्थी ने पहले स्थानीय थाना चंदवक पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर चंदवक पुलिस ने ग्रुप एडमिन और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें