फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने बुधवार को नदर के सद्भावना पुल के पास स्थित नव दुर्गा मंदिर के पास 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एक लेखपाल को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के इंस्पेक्टर संतोष दीक्षित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल ओमप्रकाश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी सोनू कुमार गोसाई ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी थी कि हलका लेखपाल ओमप्रकाश यादव निवासी कुत्तूपुर सरायख्वाजा ने जमीन नवैय्यत परिवर्तन के लिए रिपोर्ट लगाने के लए उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के लिए लेखपाल को सद्भावना पुल के पास स्थित नव दुर्गा मंदिर पर बुधवार को बुलाया था। उसने बीस हजार रुपये दिए तो पहले से निगरानी में लगी एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को दबोच लिया। उसका हाथ धुलवाया तो पानी लाल हो गया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें