फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः ब्रेकर पर बाइक बेकाबू होने से सड़क पर गिरे चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 03 Apr 2021 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जौनपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घंटों बाद शव की पहचान कर पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गोसाईंपुर निवासी विजय चंद (35) पुत्र राजाराम व भतीजा गोलू (18) पुत्र लालचंद बाइक से किसी काम के लिए मुंगराबादशाहपुर आए थे।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे घरेलू गैस सिलेंडर भी लदा था। देर शाम घर लौटते समय गौरैयाडीह गांव स्थित एक स्कूल के पास ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई। बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में दोनों आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। काफी देर तक शव की पहचान के लिए पुलिस परेशान रही। घंटों बाद मोबाइल से परिजनों का नंबर मिला और पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें