फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर / सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामपुर गांव के पास बुधवार की रात में बाइक सवार युवक सांड से टकरा कर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के सुरजा का पूरा रामपुर गांव के निकट बेलवार मार्ग पर बुधवार रात नौ बजे सांड से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र (25) पुत्र सुरेश बीरापुर थाना फतनपुर प्रतापगढ़ निवासी के रूप में हुई। वह बाइक से मुंगराबादशाहपुर से वेलवार की तरफ जा रहा था जैसे ही वह सुरजकापुरा रामपुर के पास पहुंचा बीच सड़क पर सांड़ से टकरा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना जौनपुर रोड पर पीएचसी के करीब रात नौ बजे हुई। जहां दो बाइक की आमने- सामने हुई टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगर के सहबगंज प्रतापगढ़ मार्ग निवासी पवन कुमार 24 वर्ष एवं अभिषेक 20 वर्ष अपने बाइक से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक पीएचसी मुंगराबादशाहपुर के सामने पहुंची सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें