फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार रहीं सराफा की दूकानें

Tue, 10 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के अवसर पर कोतवाली चौराहा स्थित एक शोरूम में गहनों की खरीददारी करते लोग। 
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सोमवार को जिले की सराफा मंडी गुलजार रही। बाजार पर महंगाई का कोई खास असर नहीं रहा। लोगों ने शुभ मानते हुए सोने की जमकर खरीददारी की।   पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष तीन हजार रुपये सोना महंगा रहा।
विज्ञापन


भीड़ के चलते शाम को ओलंदगंज, कोतवाली रोड पर जाम जैसा हालात बने रहे। भीड़ का नजारा दुकानों पर देर रात तक देखा गया। ऐसा लग रहा था जैसे समूचा जिला शुभ मुहूर्त पर ही सोना खरीदना चाहता हो। बाजार की हालत देख कारोबारी भी उत्साहित दिखे।

पिछले वर्ष की तुलना में सोने का रेट ऊपर चढ़ गया, लेकिन बाजार पर इसका भी खास असर नहीं रहा । खरीददारों की भीड़ उसी तरह ही दिखी। सूत्रों की माने तो  डेढ़ करोड़ का कारोबार हुआ।  जिले में सराफ की तकरीबन 300 दूकानें हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी की खरीददारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।  फू ल मालाओं और झालरों से सजी दुकानें ग्राहकों को लुभा रही थी। दिन में हल्की धूप के कारण दुकानें खाली रहीं लेकिन पांच बजे के बाद खरीददार बढ़ गए।

लगन नहीं होने के बावजूद वैवाहिक आयोजनों के आभूषण भी खरीदे गए। कुछ लोगों ने एडवांस में आभूषण खरीदे। सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव के चलते निवेश का भी रुझान देखा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें