फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने प्रांत उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

Sat, 13 Jun 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली में  सात से नौ जून तक चले अभ्यास वर्ग में छात्र-छात्राओं के साथ हुए अभद्रता से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टीडी कालेज के गेट के सामने प्रांत उपाध्यक्ष का पुतला फूंक विरोध जताया।
विज्ञापन


साथ ही प्रांत उपाध्यक्ष व संगठन मंत्री को पद से हटाने  की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

छात्रनेता प्रवीन सिंह ने कहा कि गत कुछ वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंतरिक चुनौतियों से लड़ रहा है। इससे इसके प्रभाव का क्षरण भी हो रहा है। 

इसका ताजा उदाहरण चंदौली पड़ाव स्थित एम्बीशन इंस्टीट्यूट में हुए अभ्यास सत्र के दौरान दुर्व्यवहार करते हुए रात में छात्र-छात्राओं को बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत उपाध्याय को हटा दिया गया था। इसके अलावा कई लोगों को निकाल दिया गया था। पुतला दहन करने वालों में सचिन सिंह, अभिषेक तिवारी,  उमेश यादव, राहुल जायसवाल, राज सिंह, बटेश्वर सिंह, विपीन चौबे, सुमीत प्रजापति, युवराज सिंह, सत्यम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें