फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर अबुल कलाम आजाद को किया याद

Wed, 11 Nov 2015 07:41 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को जिला  कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय पर शिक्षा दिवस के रुप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।
विज्ञापन


साथ ही कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। शिक्षा से ही स्वस्थ्य समाज की अवधारणा को मूर्त रुप दिया जा सकता है। पार्टी की यह हमेशा सोच रही है

 कि समाज का हर तबका शिक्षित हो। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने शिक्षा की जो बुनियाद आजादी के बाद से रखा है। वह निरंतर आगे बढ़ती हुई देश की बुनियाद व्यवस्था में अपना योगदान दे रही है।
विज्ञापन


 इस अवसर पर देवेश उपाध्याय, साजिद हमीद, सतीश सोनकर, चंद्रशेखर सिंह, हरिप्रसाद सिंह, राजकपूर श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार मिश्र, मोतीलाल बिंद, राजनाथ राम, तिलकधारी निषाद, अखिलेश श्रीवास्तव, रामदेवल यादव, अफताब अहमद, मोहम्मद अख्तर, विनोद त्रिपाठी व रामप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

उधर, शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कार्यालय पर मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।

साथ ही कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अध्यक्ष नेशज ताहिर शेखू, अकबर हुसैन, मोहम्मद खालिद, याकूब नदीम खां, राजकुमार मौर्या, डा.मेराज, मोहम्मद अरसद अंसारी, सलीम कुरैशी राजकुमार मिश्रा, मधुसूदन बैंकर, भृगुनाथ रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें