फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की चीख सुन दौड़े लोग

Wed, 11 Nov 2015 07:36 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास मंगलवार की आधी रात को हुए सड़क हादसे की खबर मिलते ही घायलों की मदद के लिए गांव के लोग दौड़ पड़े। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गांव के लोग घायलों को बस
विज्ञापन


से बाहर निकला चुके थे। यही नहीं सीट के नीचे फंसे बच्चे को निकालने के लिए ग्रामीणों ने गांव से ट्रैक्टर और जेसीबी भी मंगवाई और बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घायलों की संख्या अधिक होने के कारण कई डाक्टरों को उनके कमरे से बुलवाया गया। जिला अस्पताल में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत का कार्य शुरू हुई। चार एंबुलेंस और शाहगंज रोडवेज डिपो से मंगवाई गई एक बस से घायलों को जिला
विज्ञापन


 अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों में से एक की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

प्राइवेट बस मिर्जापुर और चंदौली से 60 से अधिक लोगों को लेकर अंबेडकरनगर स्थित एक धार्मिक  स्थल पर गई थी। वहां से सभी दर्शनार्थी लौट रहे थे। मंगलवार की आधी रात को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के  जपटापुर के पास बस पेड़ से

टकराकर पलट गई। बस में सवार मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासी राम अहंकार गुप्ता (60) की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से मनोरमा देवी, इकबाल अली और गंगावती की हालत

गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जपटापुर बाजार निवासी बाकेलाल गुप्ता कहते हैं कि तेज आवाज के साथ बस पेड़ से टकराकर पलटी तो उस वक्त वह चारपाई पर सोये जरूर थे लेकिन नींद नहीं आई थी। लोगों

की चीख सुनकर वह शोर मचाते हुए दौड़े तो उनके पीछे गांव के जितेंद्र, राजेश, लाडले, दीपक समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। बस के अंदर लोगों की चीख सुनकर करीब जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। गांव के युवकों ने शीशा तोड़कर घायलों

को बाहर निकालना शुरू किया। तभी थाने से एक सिपाही पहुंचा। यहां की हालत देख सिपाही ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। थोड़ी ही देर में सरायख्वाजा, खेतासराय, खुटहन, शाहगंज आदि थानों से फोर्स मौके पर पहुंच गई।

उधर, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी बुधवार को सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और यहां भर्ती घायलों का हालचाल लिया। प्रभारी सीएमएस को निर्देश दिया कि घायलों का अच्छे तरीके से उपचार किया जाए। अस्पताल से लौटते समय डीएम ने

कई स्थानों पर नाली और खडंजा निर्माण का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य मानक के हिसाब से समय से पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि मानक के हिसाब से काम नहीं हुआ को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें