सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार तिराहे से बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोप है कि कोताव गांव निवासी विनोद मिश्र ने बीते मंगलवार को अपने ही गांव के प्रेमानंद मिश्र (70) पर लोहे की राड से हमला कर दिया था। इससे प्रेमानंद की मौत हो गई थी। इसी मामले में आरोपित विनोद मिश्र फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी विनोद कहीं भागने के फिराक में बेलवार तिराहे पर खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।