फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनराशि मिलने के बाद छत ढलवाना भूले, जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में धनराशि मिलने के बाद भी लाभार्थी मकान की छत नहीं ढलवा सके हैं। शहरी में क्षेत्र में ऐसे 1236 लाभार्थी हैं जिन्हें आवास निर्माण के लिए दूसरी किस्त तो मिल गई। लेकिन उन्होंने छत ढलवाना मुनासिब नहीं समझा। डूडा की हिदायत के बाद भी जब निर्माण नहीं हुआ तो डूडा ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में उन्होंने छत नहीं ढलवाई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगरीय निकायों में रहने वाले ऐसे लोग पात्र हैं, जिनके पास अपनी जमीन तो है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह मकान निर्माण नहीं करा पा रहे। उन्हें योजना में शामिल करते हुए मकान निर्माण के लिए तीन किस्तों में 2.67 लाख रुपये सब्सिडी के रुप में प्रदान किया जा रहा है। नींव तक निर्माण के बाद दूसरी किस्त और छत ढलने के बाद तीसरी किस्त मिलती है। योजना के तहत जिले के तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में 1236 लाभार्थियों ने योजना की दूसरी किस्त तो प्राप्त कर ली, लेकिन महीनों बाद भी वह छत का निर्माण नहीं करा पाए हैं। ऐसे लाभार्थियों की सबसे ज्यादा संख्या जौनपुर नगर पालिका क्षेत्र में है। अब उन्हें डूडा ने नोटिस भेजकर तीन दिनों में काम शुरू कराने की चेतावनी दी है। एक सप्ताह में उन्हें छत का कार्य पूरा कराने की मोहलत दी जाएगी। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध सरकारी धन के गबन के आरोप में कार्रवाई होगी। परियोजना अधिकारी, डूडा अनिल वर्मा ने बताया कि द्वितीय किस्त पाने के बाद भी छत न ढलवाने वाले लाभार्थियों को नोटिस दिया गया है। अगर तीन दिन के अंदर वह काम शुरू नहीं कराते तो गबन के आरोप में उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। जिन लाभार्थियों का पैसा अभी आवंटित नहीं हुआ है, उन्हें भी शीघ्र धनराशि भेजी जाएगी। जियोटैग के बाद उनका डाटा लखनऊ भेजा जा चुका है। बजट मिलते ही उनके खाते में राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें