फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह जनपद शिक्षकों की प्राथमिकता, 48 ने मांगा तबादला....

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में तैनात जिले के 48 शिक्षक दूसरे जिलों में तबादला चाहते हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 30 दिसंबर को सूची जारी होने वाली है। सब कुछ सही रहा तो अपनी सुविधा के अनुसार दूसरे जिलों में तबादला चाहने वाले शिक्षकों की उम्मीदें नए साल में पूरी हो सकती हैं। जो शिक्षक यहां से स्थानांतरण दूसरे जिलों में चाहते हैं उनमें से सर्वाधिक 46 महिला और दो पुरुष शिक्षक हैं। परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए प्रक्रिया दो साल से चल रही है। बीच में कोर्ट के आदेश पर स्थानांतरण की प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। अब एक बार फिर सरकार 30 दिसंबर शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की सूची जारी करने की तैयारी की है। इस प्रक्रिया के तहत बाहर के जिलों से इस जिले में कितने शिक्षक आना चाहते हैं इसका कोई आंकड़ा बीएसए कार्यालय के पास नहीं है। इस जनपद से दूसरे जिलों में जाने के लिए 46 महिला और 2 पुरुष शिक्षकों ने आवेदन किया है। कोई आजमगढ़ तो कोई मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, समेत आसपास के अन्य जिलों में जाना चाहता है। इनमें कई महिला शिक्षक ऐसी हैं जिन्हें नौकरी मिलने के बाद उनकी शादी दूसरे जिले में हो गई है। ज्यादातर ने आवेदन के साथ तबादले का कारण बच्चों की समुचित देखभाल और सास-ससुर सहित परिवार के किसी सदस्य की बीमारी को कारण बताया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों से आनलाइन आवेदन लिया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर आनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दी गई हैं। तबादला हुआ तो यहां 48 शिक्षक दूसरे जिलों में चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें