फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया साक्षात्कार स्थलों का निरीक्षण

Mon, 11 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने रविवार को लेखपाल भर्ती साक्षात्कार कराने के लिए चिह्नित राजकीय पालीटेक्निक  कालेज जगदीशपुर, जिला उद्योग कार्यालय व जिला कृषि भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय पालिटेक्नीक  कालेज में साक्षात्कार कराने का निर्देश दिया। साथ ही वहां व्याप्त कमियों को सुधारने को कहा।
विज्ञापन

जिले में 580 लेखपाल पद रिक्त है। जिसके लिए हुई लिखित परीक्षा में 2154 अभ्यर्थी पास हुए हैं। जिनका साक्षात्कार आठ फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक किया जाएगा। इसके लिए राजकीय पालिटेक्नीक  कालेज जगदीशपुर, जिला उद्योग कार्यालय व जिला कृषि भवन को चिह्नित किया गया था। रविवार को जिलाधिकारी ने इन तीनों स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त व राजस्व रजनीश चन्द, सीआरओ राम सिंह,उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह व राजकीय पालिटेक्निक जगदीशपुर के  प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें