फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में खाली सिलिंडर लेकर उसके ऊपर लकड़ी और कच्चा चूल्हा बनाकर गुझिया तल के विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। दुबारा गैस सिलिंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम आदमी बेहाल है। महंगाई के खिलाफ सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है। हमारी मांग है कि महंगाई पर रोक लगाई जाए और गैस सिलिंडर के बढ़े दामों को रोका जाए। प्रदर्शन करने वालों में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता, वंदना मिश्रा, इसरावती बिंद, पंकज चौहान, अतुल कुमार तिवारी, अमरनाथ यादव, शैलेंद्र यादव, विद्याधर मिश्रा, मनीष सिंह, प्रभारी दिलीप सिंह, डॉ. दिवाकर मौर्य, बंटी अग्रहरी, राजेश विश्वकर्मा, इस्लाम खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें