फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने मनाई ‘अच्छे दिन’ की पुण्यतिथि

Wed, 27 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने ‘अच्छे दिन’ की पुण्यतिथि मनाई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शाही किले के पास प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की विफलताएं गिनाई। इससे पहले आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विफलताओं से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर के साथ शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

शाही किले के पास आयोजित प्रदर्शनी में आप के संयोजक डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आई मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, खेती, किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय समेत हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल में आम आदमी का बुरा हाल हुआ है। सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे आम आदमी गर्व के साथ कह सके की सरकार ने उनके हित के लिए यह काम किया है।

भूमि अधिग्रहण कानून के माध्यम से सरकार ने किसानों की कीमती जमीन कौडि़यों के भाव  छीनने की तैयारी की है। इसके अलावा बजट में सामाजिक क्षेत्र में कुल एक लाख 75 हजार 722 करोड़ की कटौती की है। रक्षा क्षेत्र में 13 हजार करोड़ की कटौती, मनरेगा के बजट में 40 फीसदी, शिक्षा में 4 हजार करोड़, शहरी विकास में 68 सौ करोड़, स्वास्थ्य बजट में 6 हजार करोड़ की कटौती की है।
विज्ञापन


कैंसर की दवा ग्लिवेक की कीमत तीन हजार से बढ़ाकर एक लाख आठ हजार रूपये कर दी गई। खाद और बिजली के दाम बढ़ाए गए लेकिन फसलों का समर्थन मूूल्य नहीं बढ़ाया गया। सिर्फ कार्पोरेट घरानों के अच्छे दिन आए हैं। एक जून से सर्विस टैक्स बढ़ाने की तैयारी की गई है। सर्विस टैक्स बढ़ा तो महंगाई और बढ़ेगी।  इस मौके पर वकील अहमद, रिजवान, हैदर, सर्वेश सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्णा मौर्या, पंकज जायसवाल, सूर्यनारायण सिंह, सोम वर्मा, मनीष केशरी, प्रदीप मिश्र, राजेश स्थाना, हेलाल अख्तर, शरदेंदु चतुर्वेदी, अमित दुबे, अमित तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें