फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सभा की। अपनी मांग से संबंधित राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


 भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आप के आंदोलन को समर्थन दिया। ‘आप’ के जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

 यहां धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि भाजपा के लोग जहां अन्ना हजारे को विदेशी एजेंट बता रहे हैं, वहीं देश के किसानों, मजदूरों और आम
विज्ञापन


 आदमी की गाढ़ी कमाई भाजपा सरकार अडानी को विदेश में व्यापार करने के लिए दे रही है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने भी सभा को संबोधित किया। डीएम को सौंपे गए पत्रक में गन्ना किसानों का बकाया

भुगतान, बेमौसम बारिश से किसानों की हुई क्षति का मुआवजा देने की भी मांग की गई। इस मौके पर सोम वर्मा, शरदेंदु चतुर्वेदी, रघुनाथ यादव, ठाकुर प्रसाद राय, एमपी मिश्रा, आशीष यादव, अमरजीत सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें