फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फातिमा की याद में हुई मजलिस

Mon, 23 Mar 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की बेटी और कर्बला के प्यासे शहीद हजरत इमाम हुसैन की मां जनाबे फातिमा सल्वातुल्लाह अलैहा की शहादत पर सदर इमाम बाड़ा बेगमगंज में मजलिस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में उल्माए कराम और नौहाखा ने भाग लिया। मौलाना जाफर आजमी ने मसायाबी कसिदाखानी करते हुए कहा कि बकीं में कब्र है वीरान आपकी बीवी, हम इस वजह से परेशां है फातिमा जेहरा पढ़ा तो सभी आंखें नम हो गईं।
 
मजलिस को खिताब करते हुए वसीका अरबी कालेज फैजाबाद के प्राचार्य मौलाना मोहसिन ने कहा की शहजादी फातिमा ने बच्चों की तरबियत का ऐसा नमूना पेश किया जिसकी पूरी दुनिया में कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती ।
विज्ञापन


दूसरी मजलिस को खिताब करते हुए आल इंडिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा की महिलाएं शहजादी फातिमा के बताए रास्ते पर चलें ताकि उनको अपनी जिंदगी का मकसद ज्ञात हो सके।

मजलिस का आगाज तिलावते कलाम पाक से मौलाना अम्मार खान रन्नवी  ने किया। पेशखानी अख्तर एजाज जलालपुरी, दाऊद बड़ागावी, गालिब अब्बास इलाहाबादी, ताहिर अब्बास गाजीपुरी ने की। सोजख्वानी आरिफ रजा, कमर रजा ने  किया। नौहाख्वानी फरमान आब्दी ने किया।

मजलिस से पूर्व मदरसा सभागार में शहजादी फातिमा की सीरत पर आल इंडिया सेमिनार आयोजन हुआ। इस मौके पर धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी, शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी, नजमुल हसन नजमी, अहमद अब्बास, फजले मुमताज, रजा अब्बास, आदि लोग मौजूद रहे । सफदर हुसैन जैदी ने आभार व्यक्त किया।

उधर मदरसा इमानिया नासिरिया में आयोजित मजलिस में सोजख्वान सैय्यद मोहम्मद नौशाह ने मजलिस की शुरुआत की। प्रो. सैय्यद मोहम्मद असगर, मौलाना जेनान असगर ने कहा कि कुरान में मोहम्मद साहब के परिवार की इज्जत बहुत है। मौलाना महफूजुल हसन ने कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सफदर हुसैन जैद, जावेद रजा, नदीम रजा, हसन मेंहदी, नासिर मेंहदी,            इमाम हैदर आदि मौजूद थे। संचालन सैय्यद आबिद रजा और रजी विश्वानी ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें