फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जिले भर में प्रदर्शन 

Thu, 19 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मुफ्तीगंज में जौनपुर-केराकत मार्ग जाम कर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला दहन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
 नौकरी में स्थाई किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिले भर में प्रदर्शन किया। जगह जगह रोड जाम कर अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए और महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार- ब्लाक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाध्यक्ष सरिता सिंह के नेतृत्व में मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन से भारी संख्या में जुलूस निकला। साथ ही ब्लाक मुख्यालय  के सामने केराकत जौनपुर मार्ग पर एक घंटा तक जाम कर बालपुष्टाहार मंत्री मेनका गांधी और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फुंका।

इसी बीच चौकी इन्चार्ज व आगनवाणी कार्यकरत्रियों के बीच झड़प भी हुई। एस डी एम के निर्देश पर बीडीओ राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंच कर मांग पत्र को लेते हुए शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री शांत हो गई। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार -स्थानीय  ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को स्थानीय चौराहे पर जम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष गीता सिंह, सीता यादव सरोजा मौर्या, नीता, वर्मा, रंजना सिंह, सरिता सिंह, पूनम, दुर्गावती  आदि रही। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार- स्थानीय  ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने महराजगंज चौराहे पर बालपुष्टाहार मंत्री मेनका गांधी का पुतला फुंका।

इस अवसर पर मुन्नीबेगम, शैलेश उपाध्याय, पुष्पा सिंह, पूनम, आरती, आशा यादव मंजू, पुष्पा श्रीवास्तव व  आशा सिंह आदि मौजूद रही। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार- बदलापुर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने  इन्दिरा चौक पर प्रदर्शन कर बाल पुष्टाहार मंत्री का पुतला दहन किय। इस दौरान नेशनल हाइवे लखनऊ -वाराणसी मार्ग को घंटे भर तक जाम रखा।

मांगों को पूरा करने की मांग की।  एसडीएम ममता मालवीय ने समझा बुझा कर आंगनबाड़ियों को शांत कराया। प्रधानमंत्री के सम्बोधित सोलह सूत्री मांग सौंपा। इस मौके पर छाया यादव,शशिकला सिंह,प्रमीला यादव, रीना उपाध्याय, मंजू सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें