फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से आठ झोपड़ियां और तीन छप्पर जले

Wed, 20 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों  पर आग से मुसहरों की आठ झोपड़ियां और तीन छप्पर जलकर राख हो गए। आग से हजारों का नुकसान हुआ और घर गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। अग्निशमन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मछलीशहर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलापुर में हुई आगजनी की घटना में खपरैल मकान और तीन छप्पर जलकर राख हो गया। उसमे रखा खाद्यान्न और घर गृहस्थी का सामान भी जल गया। ग्राम प्रधान महेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में राजाराम के परिवार के लोग खपरैल मकान के बगल स्थित मड़हे में खाना बना  रहे थे।

खाना खाने के बाद लोग आराम कर रहे थे। तभी अचानक छप्पर जलने लगा। देखते ही देखते तीनों छप्पर और मकान भी आग के हवाले हो गए। आग लगने से राजाराम, वीरेंद्र और त्रिलोकी का छप्पर में रखा खाद्यान्न एवं घर गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन


केराकत प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम कोहारी की मुसहर बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ आशियाने जल कर राख हो गए। मुसहरों के आठ परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। सूचना मिलते ही केराकत तहसीलदार पीके राय, रामनयन सिंह, कानूनगो उमेश सोनकर, लेखपाल ज्ञान प्रकाश के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

वही प्रभावित परिवारो में प्रत्येक को पांच हजार नौ सौ का चेक दिया। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल सहायता के रूप में प्रत्येक परिवार को 15 सौ रुपए दिए। तहसीलदार पीके राय ने बताया कि पीड़ित परिवारो के लिए राशन की व्यवस्था कोटेदार के माध्यम से करवा दी गई है। पीड़ित परिवारों में बबलू, सब्लू, डब्लू, कान्ता, इमिरता देवी, प्रहलाद, नीबू, देवेन्द्र मुसहर शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें