जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र जंगीपुर कला निवासी नौशाद 27 पुत्र इकबाल सोमवार की सायं सात बजे पैदल जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक साल पहले उसके भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो हुई थी।