फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी के दरवाजे पर धरना दे रही नवजात के साथ युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर मुकरने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय के लिए पीड़िता अपने नवजात बच्चे को गोद में लेकर आरोपी के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई है। पीड़िता के अनुसार गांव के ही एक युवक ने करीब एक वर्ष पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया था। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी करने के बजाय उसे नशीली दवा खिलाकर गर्भपात कराने की कोशिश की। इसमें असफल रहने पर आरोपी युवक भाग गया। आरोप है कि जैसे ही बच्चे का जन्म हुआ आरोपी के परिजन भी घर में ताला बंद कर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि जब तक उसे पत्नी का दर्जा और बच्चे को पिता का नाम नहीं मिलता वह वहां से नहीं हटेगी। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मामला एक ही गांव का होने के कारण पीड़िता प्रेमी के दरवाजे पर नहीं बल्कि अपने पिता के घर है। मामला संज्ञान में है, प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें