फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 43 लाख की ठगी में वांछित युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कपड़ा शोरूम में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। इस कार्रवाई में 43 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवती की पहचान अफसाना खान (पुत्री मोहम्मद रईस) के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के अनुसार, अफसाना पंजाब के बठिंडा स्थित एक कपड़ा शोरूम में काम करती थी। आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शोरूम मालिक से करीब 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में पंजाब के बरनाला थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रही थी। बरनाला थाने के उपनिरीक्षक तरसेन सिंह और गुरमील सिंह की टीम को आरोपी के शाहगंज में होने की सटीक सूचना मिली थी। स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से टीम ने आजमगढ़ मार्ग स्थित शोरूम से उसे हिरासत में ले लिया।प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पंजाब पुलिस आरोपी युवती को अपने साथ ले गई है। मामले की आगे की जांच पंजाब पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें