फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, फाइल फोटो
विज्ञापन
खुटहन। गौरा गांव में रविवार की शाम को कृष्ण कुमार विश्वकर्मा (19) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। अपने बड़े भाई हरिकेश विश्वकर्मा और मां हीरावती देवी के साथ घर पर रहकर पढ़ाई करता था। पिता रामआसरे विश्वकर्मा मुंबई में नौकरी करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें