मछलीशहर। नगर से सटे सराययुसुफ (माधो पुरवा) निवासी प्राची यादव ने लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर 14 ट्राईथलान इवेंट में मेडल जीता है। उड़ान प्रोग्राम के संस्थापक अजित यादव ने बताया है कि यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को उनके खेल प्रतिभा को निखारने व आगे बढ़ाने के लिए एक निशुल्क प्रयास है। इस साल कार्यक्रम से जुड़े 9 बच्चों ने राज्यस्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया है। संवाद