फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक ने मुंबई में फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव के अभिषेक (25) का शव सोमवार शाम करीब 4 बजे मुंबई में एक कमरे फंदे से लटकता मिला। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नंदलाल ने बताया कि वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव के निवासी हैं। वह घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। उनके तीन पुत्र हैं। दूसरा पुत्र अभिषेक मुम्बई में जूस बेचने का काम करता था। सोमवार को शाम करीब 4 बजे जब नंदलाल अपने घर पर बैठे हुए थे। तभी उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि अभिषेक ने अपने कमरे में पंखे पर फंदे पर लटक कर जान दे दी है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया, अभिषेक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर गुंज गई। हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार-मछलीशहर। मथुरा बाजार से पुलिस ने हत्या के प्रयास संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि हत्या के प्रयास के आरोपी महेंद्र पटेल (52) और मुकेश पटेल (26) निवासी नूरपुर मतरी को मथुरा बाजार से सुबह गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें