फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। तालाब में रविवार को नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। रामपुर जमीन हिसामपुर गांव निवासी साहिल (18) सुबह साढ़े छह बजे शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब में नहाने के लिए छलांग लगाई। कुछ मिनट बाद ही वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। लोग जब तक उसे बचाते वह डूब चुका था। पुलिस ने गोताखोरों के मदद से साहिल की शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि परिजनों से जानकारी हुई युवक को तैरना नहीं आता था। वो मानसिक रूप से बीमार भी था। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। साहिल की मां आशा और बड़े भाई राहुल का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना से बेसुध पिता किशन लाल ने बताया कि साहिल तड़के सुबह ही चौकियां धाम में दर्शन करने की बात कही। इस पर उसे इजाजत दे दी गई थी। वो वहां अक्सर दर्शन के लिए जाता था। भाई राहुल ने बताया कि डेढ़ साल से उसके भाई का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। पिता अफसोस जता रहे कि काश वह बेटे की जिद न मानी होती। साहिल की तीन बहनें हैं। घटना से गांव में मातम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें