पिछले कुछ समय से काम ठप होने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। पत्नी और बच्चों का साथ न होने से भी वह तनाव में रहते थे। शुक्रवार के बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। सोमवार को पास-पड़ोस के लोगों को जयप्रकाश के घर से दुर्गंध आने लगी तो वह उन्हें आवाज देने लगे। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घर का चैनल गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। जयप्रकाश का शव कमरे में छत की कुंडी के सहारे रस्सी से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पत्नी व उनके भाई को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है।
आसपास के लोगों से पूछताछ में भी जयप्रकाश के तनाव में रहने की बात सामने आई। शव देखने से एक दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।