चीन के मांझा से जख्मी राजन गौतम। संवाद
बक्शा। बाइक से घर लाैट रहे राजन गौतम (22) की शुक्रवार की शाम पाली बाजार के समीप चीन के मांझे से गला कट गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 30 टांके लगाने पड़े। वह सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र गौतम का छोटे भाई था।
बक्शा के बबुरा गांव निवासी राजन (22) रिश्तेदारी गया था। बाइक से शुक्रवार शाम घर आ रहा था। शाम चार बजे मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के समीप चीन का मांझा गले में फंस गया। वह बाइक को रोककर जब तक रोकता तब तक गले के बाएं तरफ का हिस्सा कट गया।
लोगों की मदद से उसे जिला मुख्यालय स्थित एक चिकित्सालय ले जाया गया। बड़े भाई और बक्शा ब्लाक सफाई कर्मी संघ अध्यक्ष रविंद्र गौतम ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी भाई के गले में 30 टांके लगाने पड़े।
चिकित्सक डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने बताया जख्मी युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।
चीन के मांझा से जख्मी राजन गौतम। संवाद