फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नगर में अतिक्रमण से वाहनों के प्रवेश न होने पर व्यापारियों ने जताई चिंता

विज्ञापन
मछलीशहर में व्यापार मंडल की बैठक में उपस्थित व्यापारी। स्वयं
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को संगठन के अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि के आवास पर हुई, इसमें व्यापारियों ने अतिक्रमण के कारण नगर में वाहनों के प्रवेश न होने की समस्या पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सब्जी मंडी पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। यहां अतिक्रमण के कारण राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का सामान लेकर वाहन अंदर नहीं आ पाते हैं। व्यापारियों को अतिरिक्त व्यय वहन कर छोटे वाहन या ठेले पर लादकर सामान ले जाना पड़ता है, इससे उन पर अतिरिक्त व्यय का भार पड़ता है।
व्यापारियों ने मामले के निस्तारण के लिए नगर पंचायत और तहसील प्रशासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। बैठक में अनिल अग्रहरि, लालबहादुर सेठ, लालजी पटवा , हरिशंकर लाल, राजेश अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता जीवनलाल अग्रहरि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें