फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक का पंचर बनवाकर लौट रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
मीरगंज-मृतक इमरान की फाइल फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार इमरान (22) की मौत हो गई। हादसा घर से महज 200 मीटर पहले हुआ। युवक को गंभीर हालत में फूलपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हंडिया के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बभनियांव रेलवे फाटक निवासी नूर आलम का पुत्र इमरान (22) सुबह करीब सात बजे बाइक का पंचर बनवाने जंघई बाजार गया था। करीब आठ बजे घर लौटते समय जंघई पुलिस चौकी के सामने-सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से इमरान घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे फूलपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हंडिया रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इमरान चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। वह शादी-विवाह के आयोजनों में लाइटिंग का काम कर परिवार का हाथ बंटाता था। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें