जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुतलूपुर गांव निवासी कुंदन चौहान 25 रविवार की देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गया था। वह रोज दिन में 11 बजे तक सोकर उठता था। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक वह नहीं उठा तो परिवार वाले उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर जफराबाद पुलिस चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय मौके पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह सामने आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।