फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक से बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युुुवक की मौत, ममेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के प्रयागराज-शाहगंज मार्ग के लोहिंदा चौराहे के समीप शनिवार को अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पीछे बैठा मृतक के मामा का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से बस चालक भाग गया। थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव निवासी अनुसूचित बस्ती के लाल बहादुर उर्फ लल्लू का छोटा पुत्र शनि गौतम(18) अपने मामा के लड़के विक्रम निवासी गुलजारगंज सिकरारा के साथ शनिवार रात 12 बजे दहेज में देने के लिए खरीदी गई नई बाइक से शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। वह प्रयागराज-शाहगंज मार्ग के लोहिंदा चौराहे के समीप पहुंचा तभी सुजानगंज की तरफ से तेज़ रफ़्तार से आ रही प्राइवेट बस सामने से जोरदार टक्कर मार दी, ऐसे में बाइक बस के नीचे घुस गई। आस-पास के लोग इकट्ठा होते तब तक बाइक चालक शनि गौतम की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसमें विक्रम बुरी तरह घायल हो गया। मौके से बस चालक भाग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल विक्रम को सीएचसी भेजवाया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी
महराजगंज। सदरुद्दीनपुर गांव निवासी लालबहादुर के दो बेटे दीवान व शनि बड़ौदा में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घर पर पिता दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी पत्नी सुशीला, बड़ी बेटी सीमा व छोटी सुषमा के साथ रहते हैं। 17 जून को बड़ी बेटी सीमा की शादी तय हुई थी ऐसे में दोनों भाई बड़ौदा से घर आए थे और शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। दहेज में उपहार देने के लिए खरीदी बाइक से शनि घर से अपने मामा के लड़के के साथ कार्ड बांटने के लिए निकला किंतु काल के गाल में समा गया। शनि की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन की डोली उठने के पहले ही भाई की अर्थी उठ गई। वहीं शनि की मां सुशीला रोते रोते बेसुध हो गई। पिता, बड़ा भाई दीवान, छोटी बहन सुषमा का भी बुरी स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें