मीरगंज। प्रेम में नाकाम युवक ने रविवार को जहर खाकर जान दे दी। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (18) पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम करता था। बताते हैं कि युवती भी उसे प्रेम का हवाला देती रही। पिछले दिनों किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया, जिसके बाद युवती ने उससे संबंध तोड़ दिए। इसके बाद से युवक सदमे में था। रविवार को उसने घर में रखा सल्फास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया।