फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 15 Nov 2025 11:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुइथाकला। थाना क्षेत्र के सरपतहां गांव में शुक्रवार शाम घरेलू बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी संजय यादव (31) अपने घर में बिजली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गए। उसकी चीख पुकार सुनकर मां उर्मिला और पत्नी पूनम मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। संजय दो दिन पहले घर बनवाने के लिए दिल्ली से गांव आया था।
दिल्ली में वह वाहन चलाकर घर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घटना के समय उसके पिता विजय बहादुर भी दिल्ली में ही थे। संजय अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े थे। दूसरा भाई भी रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है।
विज्ञापन

उनके दो बच्चे कान्हा (5) और बेटी कूहू (18माह) है। पति की मौत के बाद मृतक की पत्नी पूनम बेसुध हो गई है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में युवक की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें