फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्विच बंद करते समय करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बाजार में आटा की चक्की पर कम कर रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजग पठान टोलिया निवासी दीपक सेठ (35) इंदिरा मार्केट में एक आटे की चक्की की दुकान पर रहकर काम करता था। रविवार की दोपहर 1:30 बजे दीपक आटे की चक्की पर पिसाई कर रहा था। वो बोर्ड में स्विच बंद करते समय करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि जानकारी होते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें