फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नेवादा गांव के पास हाईवे पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की माैके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार खेतासराय निवासी अभिषेक सिंह (38) व अनिकेश सिंह (35) बुधवार को वाराणसी से आवश्यक कार्य निपटाकर दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित हाईवे पर दोनों युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही अभिषेक सिंह की मौत हो गई और अनिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को जिला अस्पाताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें