फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सोते समय मजदूर को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव में शुक्रवार की देर रात सोते समय सर्पदंश से मजदूर सियाराम यादव (59) की मौत हो गई। गांव निवासी सियाराम यादव (59) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की रात वे अपने मड़हे में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक उनकी उंगलियों में कुछ चुभने जैसा आभास हुआ। उन्होंने जब नजर डाली तो सामने एक विषैला सांप था। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सालय ले गए। करीब दो घंटे तक चले इलाज के बाद सियाराम की मौत हो गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें