दुर्घटना में मृत दुर्गेश मिश्र के रोते बिलखते परिजन। संवाद
बक्शा। लखनीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप प्राइवेट बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बक्शा गांव निवासी दुर्गेश मिश्र (30) शनिवार की सुबह स्कूटी से नौपेड़वा बाजार गए थे। सुबह दस बजे बाजार से हाईवे पर सड़क पार कर आगे बढ़े, तभी पीछे से बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रही सवारी बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में घायल दुर्गेश को एंबुलेंस की मदद से नौपेड़वा सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाई नितेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हुए बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।