केरराकत तहसील में तहसील बार एसोसिएशन के शपथ् ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद प्रमाण पत्र के साथ ?
- फोटो : JAUNPUR
केराकत । स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजमणि यादव और महामंत्री मुकेश कुमार शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों को सोमवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने किया।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता से बड़ा कोई समाजसेवी नहीं होता। अधिवक्ता समाज को सबसे ज्यादा जागरूक व न्याय दिलाने वाला प्रहरी होता है, लेकिन वर्तमान सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। सरकार उन्हें वह सुविधाएं नहीं दे रही है, जो उनकी जरूरत है। जौनपुर दीवानी बार के अध्यक्ष समरबहादुर यादव ने कहा कि केराकत में सृजित ग्राम न्यायालय को सक्रिय करने के लिए सभी जरूरी प्रयास करेंगे। दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में अधिवक्ताओं की उपेक्षा हो रही है। अधिवक्ताओं को उनका मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान वाराणसी बार के पूर्व अध्यक्ष राममूरत सिंह यादव, कुटीर डिग्री कालेज के प्रबंधक अजयेंद्र दूबे, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, दीवानी बार के महामंत्री भूपेंद्र सिंह, कलेक्ट्रेट बार के महामंत्री आनंद मिश्रा ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता रजनीकांत श्रीवास्तव और संचालन शारदा प्रसाद बादल ने किया । इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।