फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पटरी पर पेड़ गिरा, तीन घंटे रुकी रही कामायनी एक्सप्रेस

विज्ञापन
जंघई स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने रेल यातायात पर ब्रेक लगा दिया। जंघई-प्रयागराज रेलखंड के बीच पटरी पर पेड़ गिर जाने से 11072 कामायनी एक्सप्रेस (बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस) करीब तीन घंटे तक जंघई स्टेशन पर फंसी रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान फाफामऊ-फूलपुर-जंघई रेलखंड के मध्य एक भारी पेड़ उखड़कर रेल पटरी पर जा गिरा। ओएचई लाइन और ट्रैक बाधित होने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और रेलकर्मियों की टीम को मौके पर रवाना किया। ट्रैक बाधित होने के कारण डाउन कामायनी एक्सप्रेस को जंघई स्टेशन पर ही रोक दिया गया। शाम 5:26 बजे स्टेशन पहुंची ट्रेन पटरी साफ होने के इंतजार में खड़ी रही। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रेलकर्मियों द्वारा ट्रैक से पेड़ हटाकर लाइन दुरुस्त किए जाने के बाद रात 8:27 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने कहा कि तेज आंधी और बारिश के कारण ट्रैक पर पेड़ गिर गया था, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर टीम भेजकर ट्रैक साफ कराया गया। तीन घंटे के विलंब के बाद कामायनी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें