फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी ने मचाई तबाही, कहीं पेड़ तो चहारदीवारी गिरी

Tue, 28 Apr 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोरदार आंधी-बारिश ने मंगलवार को जनपद में भारी नुकसान पहुंचाया। दीवारें और मकान गिर गए। लोगों के घरों के सामने लगे टीन शेड उड़ गए। खेत-खलिहानों में पड़ी किसानों की रही-सही फसल भी चौपट हो गई। कई पेड़ उखड़कर सड़क पर   गिरने स्रे यातायात बाधित हो गया। इससे एक बार फिर लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


 किसानों और आम इंसानों पर कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पखवारेभर पहले दो बार की आंधी-पानी में खेती-बारी का नुकसान झेल चुके लोगों को भूकंप ने दहशत में डाल दिया था। जागकर घर से बाहर रात गुजार रहे लोगों को मंगलवार को प्रकृति के कोप का फिर सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मौसम ने अचानक रुख बदला। देखते ही देखते आसमान में बादलों की धमक हो गई और काली घटाएं घिर आईं। दिन में अंधेरा छा गया। साथ ही तेज आंधी के साथ बरसात भी शुरू हो गई। बरसात के चलते तमाम निचले इलाकों में जलजमाव हो गया।

 मल्हनीबाजार: शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर मनइछा बाजार के पास तेज चक्रवाती तूफान के चलते शीशम का पेड़ उखड़कर स्रउ़क पर गिर गया। इससे डेढ़ घंटे तक मार्ग बाधित रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। इनमें तीन एंबुलेंस और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी फंसी रही। फायर सर्विस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ काटकर हटाया। तब यातायाब बहाल हुआ। आंधी-पानी के चलते शाहगंज सर्किल के लगभग 75 बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इससे कलापुर सोंगर, बादशाही, शाहगंज आदि फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन


शाहगंज एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपूर्ति की जा रही है। मुंगराबादशाहपुर: अंजही मोहल्ले में मैकू केशरवानी के मकान की दीवार गिर गई। इसमें पड़ोस में रहने वाली अनीता सोनी 26 पत्नी संगम लाल सोनी और उसकी सास नारायणा देवी 65 घायल हो गईं। संगम लाल की सराफा की दूकान है। घटना के वक्त दोनों महिलाएं दूकान पर बैठी थीं। इसी बीच अचानक दीवार टीन शेड के साथ गिर गई। दोनों को पीएचसी मुंगरा पहुंचाया गया, जहां से अनीता को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। खेतासराय: मंगलवार को सुबह आए चक्रवात के चलते नगर के आदर्श कन्या इंटर कालेज की बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई।

 आजाद नहर के पास पेड़ सड़क पर गिर पड़ा जिससे जौनपुर-शाहगंज मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। बाराकला गांव में ग्राम प्रधान इंद्रदेव के घर के पास बने शौचालय पर यूके लिप्टस का पेड़ गिर पड़ा जिससे शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें