फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दर्शनार्थियों से भरा टेंपो बोलेरो से टकराया, मासूम की मौत, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। गोरखपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर रमबगिया गांव के समीप दर्शनार्थियों से भरे टेंपो और बोलरो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि आठ दर्शनार्थी घायल हो गए। हादसे के बाद दर्शनार्थियों का टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के किल्हापुर तरहटी गांव निवासी आशीष कुमार रविवार की शाम अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ प्रयागराज के वरुणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। वरुणा बाजार के पास सामने से आ रही बोलेरो से टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आशीष कुमार की बेटी निहारिका (5), राधिका (38), सनार्थी (25), आरती (20), कुणाल (18), आशीष (45), गुड्डी देवी (50), काजल (55) और चालक ओम प्रकाश (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया लेकिन निहारिका की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि चालक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें