फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नदी में नहाने गए किशोर को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। तिलवारी गांव में बुधवार को नदी में नहाने गए किशोर पर दलित वर्ग के दो युवकों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। उसके पीठ, पेट और सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल किशोर की माता ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। शैद पनौली गांव निवासी पूनम देवी पत्नी विजय बहादुर यादव अपने 15 वर्षीय पुत्र इशांत यादव को साथ लेकर तिलवारी गांव में अपने मायके आई थी। इशांत घर से नदी में नहाने चला गया। आरोप है कि नदी तट पर पड़ोसी गांव बड़सरा के दो युवक भी नहा रहे थे। किसी बात को लेकर इशांत व आरोपितों में कहा सुनी हो गई। तभी दोनों युवक लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले में किशोर के पीठ, पेट और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। लाठियों के वार से शरीर पर कई जगह सूजन और गहरे निशान पड़ गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच मामला शांत करा दिए। घायल का उपचार सीएससी पर किया गया। घायल की माता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें